अवैध शराब पर डोंगरगांव पुलिस का सख्त एक्शन, कोचिया गिरफ्तार—शिवनाथ पुलिया से बाइक सहित शराब जब्त

अवैध शराब पर डोंगरगांव पुलिस का सख्त एक्शन, कोचिया गिरफ्तार—शिवनाथ पुलिया से बाइक सहित शराब जब्त

डोंगरगांव |अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने डोंगरगांव पुलिस लगातार मैदान में है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के स्पष्ट निर्देश के बाद जिले में शराब की अवैध बिक्री और परिवहन पर सख्ती साफ नजर आने लगी है।

इसी क्रम में डोंगरगांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रातापायली में शिवनाथ नदी पुलिया के पास एक शराब कोचिया को रंगे हाथों पकड़ा। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 5.400 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2400 रुपये बताई गई। इसके अलावा शराब बिक्री की रकम 400 रुपये और एक ग्लेमर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KE 1514, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये है, पुलिस ने जब्त की। कुल जब्ती की कीमत 32,800 रुपये आंकी गई है।पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम डोमन लाल मालवीय (उम्र 50 वर्ष), निवासी गिधवा, थाना देवरी, जिला बालोद बताया। मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्ती की कार्रवाई की गई और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक लाभा राम ध्रुव, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, आरक्षक छोटेलाल साहू एवं आरक्षक भगत सिंह सिदार की भूमिका सराहनीय रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!