एसएसपी की चेतावनी: “तस्करों पर कड़ी नजर, नहीं होगी कोई रियायत” — ऑपरेशन शंखनाद में तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
“गौवंश तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा” — एसएसपी का सख्त संदेश, ऑपरेशन शंखनाद में 8 गौवंश मुक्त, दो गिरफ्तार
रायगढ़, 23 फरवरी।जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 नग गौवंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh ने साफ शब्दों में कहा है कि गौवंश तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोढी से बासनपाली मार्ग पर कुछ लोग गौवंशों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चुहकीडीपा रोड, गोढी के पास घेराबंदी की। मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके साथ 8 गौवंश पाए गए।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम देव लाल मिंज (26 वर्ष) और रंजीत तिर्की (28 वर्ष), दोनों निवासी करवारजोर, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ बताया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आसपास के क्षेत्र से पालतू गौवंशों को पकड़कर भूखे-प्यासे हालत में पैदल ओडिशा के बूचड़खाने ले जाकर बिक्री करने की फिराक में थे।पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में 8 नग गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर सुरक्षित कब्जे में लिया। आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में अपराध क्रमांक 40/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10, 11 एवं 12 के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जिले में गौवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पशुओं के प्रति क्रूरता और अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, आरक्षक उषारानी तिर्की एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।जिले में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से साफ संकेत है कि रायगढ़ पुलिस तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाए हुए है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply