बिलासपुर पुलिस का सख्त संदेश ,बिलासपुर में अब कानून सिर्फ लागू नहीं हो रहा बल्कि पूरी तरह से “अनुशासन का मॉडल” बन चुका है और इसकी सबसे मजबूत कमान संभाले हुए हैं एसएसपी रजनेश सिंह
जिनके नेतृत्व में पुलिस ने ऐसा सख्त और सिस्टमेटिक एक्शन दिखाया है कि अब असामाजिक तत्वों के लिए जिले में कोई जगह नहीं बची है अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 513 व्यक्तियों/प्रकरणों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए साफ संदेश दे दिया है कि अब गुंडागर्दी, छेड़खानी, बदतमीजी या सड़कों पर हुड़दंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
सिविल लाइन, कोतवाली, सरकंडा, तोरवा से लेकर पूरे जिले में पुलिस का एक साथ “फुल एक्शन मोड” देखने को मिला निगरानी बदमाशों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में सख्ती, और 151 जैसे मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई कर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि नियम तोड़ने वालों पर अब तुरंत और ठोस एक्शन होगा
पुलिस की इस कार्रवाई का सबसे बड़ा असर यह रहा कि जिन तत्वों की वजह से आम जनता असुरक्षित महसूस करती थी, उन पर कानून के दायरे में रहकर इतनी सख्ती की गई कि अब वे भविष्य में किसी भी तरह की छेड़खानी, बदसलूकी या अव्यवस्था फैलाने से पहले कई बार सोचेंगे
एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में यह पूरा अभियान “डर पैदा करने के लिए नहीं, बल्कि कानून का सम्मान स्थापित करने के लिए” चलाया गया है और इसका असर साफ दिख रहा है जहां पहले लोग असुरक्षा महसूस करते थे, अब वहां जनता खुद को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल में देख रही है
शहर में अब एक ही संदेश गूंज रहा है “कानून का पालन करो वरना कार्रवाई तय है, और वह भी पूरी तरह कानूनी तरीके से 💥

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply