विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न


खरसिया  आज शहर के टाउनहॉल मैदान में दीनदयाल भवन में विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में विशाल लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथियों में उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणों की उपस्थिति रही जिसकी अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष  श्रीमती राधा सुनील शर्मा द्वारा की गई । मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल की विशेष उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में विधायक उमेश पटेल सहित पार्षदगणों के स्वागत अभिनंदन के पश्चात  समस्त पार्षदगणों के पांच साल के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की चर्चा की गई एवं आगे भी जनता ने मौका दिया तो सहयोग देने का आश्वासन नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा द्वारा दिया गया। गणमान्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा उद्बोधन के पश्चात विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यकाल के अंतिम सम्मेलन में जो भूमिपूजन जो लोकार्पण किया गया उसे आज अभूतपूर्व यादगार आप लोगो के द्वारा बनाया गया है और हम खरसिया की जो कमियां है उसे हम दूर करते हुए अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे ।
विधायक के उद्बोधन के पश्चात उन्हें पार्षदगणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शाल श्रीफल ,मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं विधायक के द्वारा नगर के गौ सेवा संगठन के कार्यों को देखते हुए गौ सेवा संगठन को भी सम्मानित करते हुए मोमेंटो प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे एवं अपने विधायक से अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा करते हुए उनसे भेंट किया। उक्त कार्यक्रम में सभी के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था भी रखी गई थी ।
कार्यक्रम में  विशेष रूप से विधायक उमेश पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष ,पार्षदगण, पत्रकार साथी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!