नगर पालिका सामान्य सीट होगी तो अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे अशोक अग्रवाल
खरसिया:- नगर पालिका के चुनाव को लेकर खरसिया नगर में सीट के आरक्षण को लेकर चौक चौराहे पर सुबह से लेकर शाम तक चर्चा का विषय बन गया है कि इस बार अध्यक्ष पद की सीट अगर सामान्य होगी तो नगर की प्रतिष्ठित व्यापारी समाजसेवी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व मंडी सदस्य अशोक अग्रवाल उर्फ मंडी का नाम भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नाम काफी जोरों से चल रहा है कि अगर इस बार सामान्य सीट होगी तो मिलनसार व्यक्ति भाई अशोक अग्रवाल को ही अध्यक्ष पद लड़कर नगर पालिका में बैठकर नगर की सेवा का अवसर दिया जाना चाहिए इस चर्चा से कांग्रेस के लोगों में खलबली मच गई है कि अगर कहीं सामान्य सीट हो गई तो अशोक अग्रवाल ही अध्यक्ष पद उम्मीदवार न हो जिससे उनकी जीत सुनिश्चित है ऐसा खरसिया नगर में हो रही चर्चाओं का माहौल देखकर ही लग रहा है।बता दे कि अशोक अग्रवाल शुरू से ही राजनीतिक छवि को लेकर बेहद साफ और सामाजिक सेवक के रूप में जाने जाते है ।इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया जाए तो उनकी जीत जरूर निश्चित हो सकती है
अशोक अग्रवाल ने भी सामान्य सीट होने पर भारतीय जनता पार्टी अगर मुझे अवसर देगी तो मैं जनता की सेवा करूंगा की इच्छा जाहिर की है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply