
विश्व हिंदू परिषद,दुर्गावाहिनी के द्वारा निकाली गई भव्य मानवंदन यात्रा
विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में दुर्गा वाहिनी के बहनों के द्वारा रानी दुर्गावती को समर्पित मानवंदन यात्रा निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में दुर्गावाहिनी की बहनों ने हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण अतिथि भी शामिल हुए। यह संपूर्ण यात्रा रानी दुर्गावती के 500 वे जयंती के उपलक्ष्य में यह यात्रा विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के द्वारा निकाली गई। कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका प्रीति दुबे के द्वारा बहनों को रानी दुर्गावती के साहस के बारे में बताया गया और प्रेरणा लेने की बात कही गई। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया के द्वारा बहनों को धर्म के लिए एवम् राष्ट्र के लिए कार्य करने की बात कही गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी कामता महराज जी, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ,राजकुमार कश्यप ,भागवत राठौर, वैशाली पाण्डेय ,कशिश साहू,पायल वैष्णव,आकांक्षा साहू,शिवानी ,दिशा ,कुसुम ,किरण, रानी ,शालिनी एवम् भारी मात्रा दुर्गावाहिनी की बहने शामिल हुई।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply