खरसिया ओवरब्रिज के रुके हुए काम को अतिशीघ्र शुरू करवाने की मांग को लेकर शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

आज खरसिया शिवसेना इकाई के कार्यकर्ताओ ने अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राष्टपति, प्रधानमंत्री भारत सरकार ,रेल मंत्री भारत सरकार ,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार के नाम से खरसिया ओवरब्रिज के काम को अतिशीघ्र बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है । शिवसेना अध्यक्ष पिंटू यादव ने बताया की खरसिया रेलवे फाटक खरसिया विधानसभा की सबसे प्रमुख समस्याओं  मे से एक समस्या है!खरसिया फाटक ने आमजनता का जीना दूभर कर दिया है हर २ मिनट मे फाटक बंद होता  है और घंटो बाद खुलता है जिससे आमजनता बहुत ही ज्यादा परेशान है।
खास तौर पर स्कूल जाने वाले विद्यार्थीयों शिक्षक गढ़,काम करने जाने वाले मजदूर और हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों को खासकर करके बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है!
जानलेवा फाटक की वजह से कई मरीजों की मृत्यु भी हो चुकी है ।



शिवसेना अध्यक्ष ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कहा की पूर्व मे कांग्रेस की सरकार ने खरसिया विधानसभा के मासूम जनताओ को सिर्फ ओवरब्रिज के नाम पर ठगा है और झूठा आश्वासन दिया है कांग्रेस के बड़े बड़े नेता खरसिया दौरा मे आते थे तो सिर्फ ओवरब्रिज बनवाने की बातें करते थकते नहीं थे लेकिन पुरे पांच साल बीत गए अभी तक ओवरब्रिज के काम को चालू करा न पाए ।
पिंटू यादव ने आगे कहा की आज राज्य मे भारतीय जानता पार्टी की  सरकार बनी है जिसके मुखिया विष्णु देव साय हैं, जिससे खरसिया विधानसभा की आमजनताओं को बहुत ही ज्यादा भरोसा और उम्मीदें है कि ओवर ब्रिज का काम कांग्रेस पार्टी करा न पायी वो काम अब भारतीय जानता पार्टी की सरकार कराएगी!भारतीय जानता पार्टी की सरकार आते ही ओवरब्रिज का काम चालू भी हो गया जिससे खरसिया विधानसभा की आमजनताओं की चेहरे मे खुशी उमड़ पड़ी लोग बाग़ बहुत ही ज्यादा ख़ुश थे!परन्तु कुछ कारणवश ओवरब्रिज का काम रुक गया है ।

खरसिया शिवसेना अध्यक्ष ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ खरसिया विधानसभा की लाखों आमजनताओं की जायज मांग को आज तहसील कार्यलय पहुंचकर SDM को
महामहिम राष्टपति भारत सरकार.प्रधानमंत्री भारत सरकार
रेल मंत्री भारत सरकार ,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
के नाम से ज्ञापन देकर अतिशीघ्र खरसिया ओवरब्रिज के काम को चालू करवाने की मांग की है।

ज्ञापन देने पहुंचे शिवसेना के कार्यकर्ताओं के साथ पिंटू यादव विधानसभा अध्यक्ष यदु साहू सचिव जी आर यादव युवा नेता खिलेश युवा नेता शिव पटेल संजय यादव नितेश राठौर सूरज यादव करण श्रीवास पुरुषोतम दास महंत आदि शिवसेना के कार्यकर्त्तागढ़ उपस्थित थे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!