उर्स ए ख्वाजा गरीब नवाज के मुबारक मौके पर छठ शरीफ का फतिया

उर्स ए ख्वाजा गरीब नवाज के मुबारक मौके पर छठ शरीफ का फतिया

पुरानी बस्ती के मुस्लिम समाज ने किया लंगर का आयोजन सर्वधर्म के लोग हुए शामिल

खरसिया उर्स ए ख्वाजा गरीब नवाज के मुबारक मौके पर छठ शरीफ का फतिया के अवसर पर पुरानी बस्ती चौक पर ख्वाजा गरीब नवाज़ का सालाना उर्स धूमधाम के साथ मनाया गया। पुरानी बस्ती मुस्लिम समाज द्वारा लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्म के लोगों ने शिरकत करते हुए सामाजिक धार्मिक भाईचारे का संदेश दिया। खरसिया में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज का 813 वां सलाना उर्स शाने शौकत के साथ मनाया गया। हजरत ख्वाजा मुईनउद्दीन चिश्ती गरीब नवाज अजमेर शरीफ का 813 वां सलाना उर्स शहर के दरगाह व मस्जिद खानखाओ में तथा शहर के मोहल्ले के लोगों ने अपने घरो में दलिया, पुलाव, बिरयानी, पीली तहेरी बनाकर फातिहा दिलाकर शानौशौकत के साथ मनाया। ख्वाजा गरीब नवाज़ हिन्दुस्तान के अलावा पूरी दुनिया के कोने-कोने से आकर लोग अजमेर शरीफ दरगाह पर अकीदत के साथ उर्स शिरकत करते है। जो लोग उर्स के मौके पर नहीं जा सके, वह अपने घरों में फातिहा दिलाकर उर्स मनाते है। मौलानाओं ने ख्वाजा साहब की जिन्दगी पर रोशनी डाली।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पुरानी बस्ती मुस्लिम समाज के वरिष्ठ रहमत हुसैन साबरी, मुजफ्फर हुसैन, शमशाद हुसैन, आशिफ खान, बाबा खान, सोनू साबरी, दीदार अली, बाबू खान, बबलू अंसारी, फैजान खान, राहुल महंत के पूरे ग्रुप, दुलाल शर्मा, बरकत भाई के पूरे परिवार, बसीर कादरी, ज्योति पार्षद, संन्यासी पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर दर्शन, और पुरानी बस्ती के सभी हिन्दू समाज के लोगों ने लंगर ग्रहण करते हुए इस अवसर पर अपना सहयोग देकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!