खरसिया नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट का मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रण भगत के द्वारा निरीक्षण किया गया उसी क्रम में आज रोज की तरह वार्ड 6, 7 सपिया पानी टंकी के पास एम एम यू – 7 का शिविर लगाया गया जिसमें 70 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण द्वारा किया गया तथा 68 से भी अधिक मरीजों का हिमोग्लोबिन और विभिन्न प्रकारों के टेस्ट कराया गया तथा सीएमओ द्वारा मरीजों से उनका अनुभव भी लिया गया जिसमें उन्हें सभी लोगों से पॉजिटिव अनुभव ही मिले एवं लोगों द्वारा इस एम एम यू (चलित वेन) की काफी सराहना की गईं कि जो स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा शुभारंभ किया गया है जिसे नगर पालिका द्वारा संचालित किया जा रहा है, मेडिकल गाड़ी एवम टीम को लगातार शहर के वार्डों में भेजकर समय समय पर जनप्रतिनिधि समाजसेवी और
अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर वस्तुस्थिति से अवगत होते है और स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया का निरीक्षण भी करते है।इस कैंप के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply