जिला कोण्डागांव में 01 लाख के ईनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

दिनांक 14.01.2025

जिला कोण्डागांव में 01 लाख के ईनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण।

शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों की खोखली विचाराधारा एवं शोषण से तंग आकर 01 लाख का ईनामी महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण।सुरक्षा बलों के लगातार कार्यवाही से माओवादियों में है भय का माहौल, नक्सल संगठन छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं नक्सली ।

आत्मसमर्पित प्रतिबंधित माओवादी संगठन में ललिता उर्फ हाड़ो बघेल पिता स्व. बीरसिंह बघेल आमदई एरिया कमेटी अन्तर्गत आमदई एलओएस पार्टी सदस्य के साथ-साथ संगठन में कृषि विभाग में सदस्य के पद पर कार्यरत् थी।आत्मसमर्पित नक्सली विगत् 2005 से 2016 तक जनमिलिशिया सदस्य एवं 2016 से 2024 तक आमदई एलओएस पार्टी सदस्य के रूप में माओवादी संगठन में शामिल थी।जिला कोण्डागांव, बस्तर व नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न मुठभेड़ो में शामिल रही है।

नक्सली को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में 25,000 रूपये प्रदान किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.), विनोद तुकाराम काम्बले, पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में एवं रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांव,  कौशलेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, के कुशल मार्गदर्शन में तथा सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी/बस्तर फाईटर्स) श्री लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में इस इकाई अन्तर्गत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं एवं समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएँ व लाभ की जानकारी बैनर/पोस्ट/पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़ कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 14.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में जिला कोण्डागांव, बस्तर व नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्किय एवं आमवई एलओएस पार्टी सदस्य एवं कृषि विभाग में सदस्य के रूप में कार्यरत महिला नक्सली सदस्य ललिता उर्फ हाड़ो बघेल पिता स्व. बीरसिंह बघेल उम्र 36 वर्ष निवासी बेड़मा थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव छ०ग०. के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। जिसे तत्काल प्रोत्साहन राशि 25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है।

अपराधिक विवरण :-

आत्मसमर्पित नक्सली का नाम

01 ललिता उर्फ हाड़ो बघेल पिता स्व. बीरसिंह बघेल उम्र 36 वर्ष निवासी बेड़मा थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव छ०१०

संगठन में पद

आमदई एलओएस पार्टी सदस्य एवं कृषि विभाग में सदस्य, ईनामी 01 लाख छ.ग. शासन द्वारा

थाना, अप.क. व थारा

थाना मर्दापाल 22/2005 मारा 147, 148, 149, 307 ताहि० 25, 27 आ०ए० 23, 38(2), 39(2) यु०९०पी०५० एक्ट

घटना का संक्षिप्त विवरण

ग्राम आमगांव भंवरडीह नदी के पास पुलिस गस्त पार्टी पर जान से मारने के नियत से फायरिंग करना।इसके अतिरिक्त आत्मसमर्पित महिला नक्सली ललिता उर्फ हाड़ो बघेल पिता स्व. वीरसिंह बघेल जिला कोण्डागांव, बस्तर एवं नारायणपुर अन्तर्गत कई नक्सली गतिविधियों में शामिल थी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!