सड़क सुरक्षा अभियान में खरसिया पुलिस ने सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

खरसिया रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत समस्त थाना चौकियों में पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम व रैलियां आयोजित की जा रही है इसी क्रम में खरसिया पुलिस द्वारा कप्तान दिव्यांग पटेल के निर्देश पर , खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस द्वारा शहर के हृदय स्थल से चौकी से शुरुआत करते हुए आज यातायात नियमों के पंपलेट ,बैनर को पिकअप गाड़ी में चस्पा कर यातायात नियमों की जानकारी पूरे शहर में दी गई । इस वाहन के पीछे सैकड़ों की संख्या में हेलमेट लगाकर बाइक रैली के माध्यम से थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू , चौकी प्रभारी संजय नाग , थाना चौकी की पुलिस टीम  सहित शहर के नागरिक जन व पत्रकार भी सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे जिसमें हेलमेट अनिवार्यतः रूप से लगाने की , नशा न करने की , गाड़ी चलाते  हुए मोबाइल का प्रयोग न करने की एवं अन्य सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की लोगो से अपील करते पूरे शामिल सभी के द्वारा शहर में भ्रमण किया गया ।

एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया की खरसिया पुलिस द्वारा स्कूलों में भी बच्चो को यातायात नियमों की जानकारी विशेष रूप से दी गई है , और उनके अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने की सलाह विशेषतः दी गई है ।हमारा मानना है कि अगर सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाकर हम में से किसी एक की भी जान बच सकती है तो ये बहुत अच्छी बात है इसी तरह हमें सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना अनिवार्य है ।खरसिया से पूजा जायसवाल की खास रिपोर्ट

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!