घंटे भर में दुष्कर्म के आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार


दिनांक-18.01.2025 थाना फरसगांव

> पीड़िता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को एक घंटे में फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्ता

> पीड़िता से डरा धमका कर लगातार दुष्कर्म करता रहा आरोपी।

> महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित अपराध में कोण्डागांव पुलिस द्वारा पीड़ित जनता के लिए लगातार त्वरित व कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

मामले का विवरण इस प्रकार है पीड़िता ने दिनांक 18.01.2025 के 14.00 बजे थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2018 में ग्राम पासंगी का रहने वाला रितेश मरकाम पीड़िता को नदी किनारे घुमाने के बहाने ले जाकर लाड़ी में नाबालिग जाने हुये पीड़िता को शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना कर बलात्कार किया। उसके बाद पीड़िता को जब भी अकेले पाता था गांव में सब को बता कर तेरा बदनाम कर दूंगा कहकर डरा धमका पीड़िता के साथ बीच-बीच शारीरिक संबंध बनाते आ रहा था। दिनांक 16.01. 2025 के रात्रि 09.00 बजे पीडिता के घर में आकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया तथा कोई भी घर परिवार वाले पीड़िता के लिए शादी के लिए रिश्ते का बात करते थे। तो पीड़िता को गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता था। दिनांक 17.01.2025 के रात्रि में पीड़िता को अश्लील गाली गलौज करते हुये पीड़िता के साथ मारपीट किया है। प्रार्थिया पीड़िता के रिपोर्ट के आधार पर अपराध कमांक 06/2024 धारा 376(2) (ढ) भादवि, 331(4), 324(4), 351(2), 127(2), 296 बीएनएस., 4.6 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) के सख्त आदेश पर एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में विशेष टीम गठन किया गया था। मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी रितेश मरकाम उर्फ रीतू पिता सोनाघर मरकाम उम्र 25 वर्ष निवासी पासंगी प्लाटपारा थाना फरसगांव को दिनांक 18. 01.2025 के 15.05 बजे विधिवत् गिरफ्तार दिनांक 18.01.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजी गयी ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे थाना फरसगांव, निरीक्षक राजकुमारी पाण्डेय र.के. कोण्डागांव, म.प्र.आर. साधना सिंह, प्र.आर. सतीश चिण्डा, आर. फरसुराम मरकाम

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!