महेश साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोदी की “मन की बात” सुने, देखे

▪️महेश साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोदी की “मन की बात” सुने, देखे।

खरसिया/ खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय विधायक प्रत्याशी 2023 व जिलामंत्री भाजपा रायगढ़ महेश साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोदी की “मन की बात” कार्यक्रम देखे,सुने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात‘ कार्यक्रम के 118 वें एपिसोड को संबोधित किया यह इस साल का पहला एपिसोड है. आमतौर पर यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है, लेकिन इस बार अंतिम रविवार को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है. इसलिए पीएम मोदी ने आज, 19 जनवरी को मन की बात में संबोधित किए l

मन की बात के 118 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “यह गणतंत्र दिवस बहुत ही विशेष है. यह भारतीय गणतंत्र की 75 वीं वर्षगांठ है. इस वर्ष भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. संविधान सभा के उन सभी महानुभावों को नमन किए जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया.”

मन की बात के 118 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, चुनाव आयोग को भी धन्यवाद दिए जिसने समय-समय पर हमारी मतदान प्रक्रिया को आधुनिक बनाया है और इसे मजबूत बनाया है. आयोग ने प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग लोगों की शक्ति को मजबूत करने के लिए किया है. निष्पक्ष चुनावों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए चुनाव आयोग को बधाई दिया है देश वासियों से बड़ी संख्या में मतदान करने और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेने और इस प्रक्रिया को मजबूत करने का आग्रह किए हैं

मन की बात के 118 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “आपने देखा होगा कि कुंभ में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. ये बात सही है कि जब युवा पीढ़ी गर्व के साथ अपनी सभ्यता से जुड़ती है, तो उसकी जड़ें मजबूत होती हैं और उसका सुनहरा भविष्य सुनिश्चित होता है. इस बार कुंभ में हम बड़े पैमाने पर डिजिटल फुटप्रिंट्स भी देख रहे हैं.”

मन की बात के 118 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “IIT मद्रास का ExTeM सेंटर अंतरिक्ष में निर्माण के लिए नई तकनीकों पर काम कर रहा है. यह सेंटर अंतरिक्ष में 3D प्रिंटेड बिल्डिंग, मेटल फोम और ऑप्टिकल फाइबर जैसी तकनीकों पर शोध कर रहा है और बिना पानी के कंक्रीट बनाने जैसी क्रांतिकारी विधियाँ विकसित कर रहा है. यह शोध भारत के गगनयान मिशन और भविष्य के अंतरिक्ष स्टेशनों को मज़बूत करेगा.”

मन की बात के 118 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष में पौधे उगाने और उन्हें जीवित रखने का भी प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने लोबिया के बीजों का चयन किया है. 30 दिसंबर को अंतरिक्ष में भेजे गए ये बीज अंतरिक्ष में अंकुरित हो गए हैं. यह एक प्रेरणादायक प्रयोग है जो भविष्य में अंतरिक्ष में सब्जियां उगाने के रास्ते खोलेगा. यह दर्शाता है कि हमारे वैज्ञानिक भविष्य के लिए एक विजन के साथ काम कर रहे हैं.”*मन की बात में महेश साहू खरसिया , मोहन गवेल , प्रशांत यादव , कुंती साहू , गौरी साहू नितेश बरेठ एवं अन्य साथियों सहित मोदी जी के मन की बात सुने , देखे*

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!