शि.क.सा रघुपति राघव राजा राम का हुआ आयोजन

शिकसा रघुपति राघव राजा राम का हुआ आयोजन

(शिकसा निरंतर संस्कार व परंपरा को बनाये रखने को प्रयासरत : शिवनारायण देवांगन)

खरसिया   शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर  “रघुपति राघव राजा राम” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति व टीकाराम सारथी प्रा. चुरतेली सक्ती व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना अनामिका चक्रवर्ती “सुनीति” शिक्षिका रायपुर, राजगीत हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुन्द ने प्रस्तुत कर किया।
               सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम पर अपना विचार प्रगट करते हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरा होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जिससे हमें अपने संस्कार व परम्परा बना रहता है।तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि शिकसा ही एक ऐसा मंच है जहा हर परम्परा व तीज -त्यौहार को मिलकर मनाने का अवसर संयोजक आस द्वारा प्रदान किया जा रहा है। वही महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने भी कार्यक्रम के आयोजन पर अपना अपना विचार प्रगट किया।


अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी”हसमुख” ने कहा कि शिकसा जिस तरह निरंतर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है ये प्रशंसनीय है जिससे हमारे शिक्षक व छात्र वर्ग लाभ उठा रहे है अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
               कार्यक्रम में श्यामलाल कोर्राम प्र प्राचार्य सिंगनपुर केशकाल कोण्डागांव, रेखा पात्रे सहा. शिक्षक डोंगियापारा बेलादुला सक्ति, कल्पना देवांगन शिक्षक गिरसा बिलाईगढ़, नैना साहनी प्रधान पाठक गोड़ीहारी बिलाईगढ़, विंध्यवासिनी पांडे सहा. शिक्षक मगरदा कबीरधाम, चन्द्रकला शर्मा प्रधान पाठक वार्ड 12 बेमेतरा, शशिकला पाण्डेय उ.व. शिक्षक कुरुद भिलाई, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, मुकेश कुमार शिक्षक सिरसाकला पाटन दुर्ग, हर नारायण साहू शिक्षक कटरा मरवाही, डॉ.संध्या केशरवानी व्याख्याता मुंगेली, डॉ.ज्योति किरण चन्द्राकर व्याख्याता महासमुंद, लक्ष्मी नारायण क्षत्री व्याख्याता परसदाखुर्द सक्ति, किरण शर्मा व्याख्याता उतई दुर्ग, तारा बन्छोर प्रधान पाठक इन्दिरा नगर चरोदा दुर्ग, डॉ.शालिनी श्रीवास्तव सहा. अध्यापक सागर रायपुर भदोही उ.प्र., मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा दुर्ग, मदन लाल तोमर व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, गुंजन वार्ष्णेय शिक्षिका कोटा हाथरस, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती, लीलेश कुमार राजेश व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगरी कांकेर, ओ.पी.कौशिक रतनपुरिहा प्रधान कुड़कई जी.पी.एम., सावित्री शराफ शिक्षक सुकली जांजगीर चांपा, संजय सिंह राजपूत व्याख्याता नेवसा जीपीएम, दुर्गा पाठक जोशी प्रधान पाठक सांकरा धरसीवां रायपुर, शिवकुमार अंगारे से.नि. शिक्षक बंगला मटिया बालोद ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
       

कार्यक्रम का  संचालन हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर व शशिकला पाण्डेय उ.व.शिक्षक कुरुद भिलाई तथा आभार प्रर्दशन डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” संयोजक शिकसा ने किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!