खरसिया पुलिस प्रशासन द्वारा होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न , नगरपालिका अध्यक्ष सहित नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

खरसिया पुलिस प्रशासन द्वारा होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न , नगरपालिका अध्यक्ष सहित नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

आज नगर में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा रेस्ट हाउस में शांति समिति की बैठक रखी गई जिसमें प्रशिक्षु IPS हर्षित मेहर, एसडीओपी प्रभात पटेल,चौकी प्रभारी संजय नाग,नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल, सीएमओ विक्रण भगत   सहित नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ,उपाध्यक्ष बंटी सोनी, जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस बैठक में  समस्त पार्षदगण कोटवार जनप्रतिनिधियों  पत्रकारों को विशेष रूप से  एसडीओपी प्रभात पटेल द्वारा बताया गया कि पुलिस की  पेट्रोलिंग टीम नगर के प्रमुख चौक चौराहे गलियों एवं आस पास के क्षेत्रों में सक्रिय है होली में किसी भी तरह की कोई हुड़दंगबाजी या अवैध असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी , और उस पर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी । साइलेंसर बाइक तेज ध्वनि में चलाए जाने पर भी भारी चालान एवं कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है प्रशिक्षु IPS हर्षित मेहर ने कहा कि जो भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता हैं उस पर मेरी कड़ी नजर है कोई भी अपराध करने वाला व्यक्ति जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा इसलिए शांति से कानून व्यवस्था बनाए रखे और पुलिस को भी अच्छे नागरिक बनकर सहयोग दें ।

होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने समुदाय विशेष से भी अपील की है शांति पूर्ण आपसी भाईचारे के साथ अपना पर्व मनाए और कोई भी चाहे वो किसी भी समुदाय का हो आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ पर्व को खुशियों के साथ  आपस में खुशियां बांट कर मनाए


इस बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष ने भी नगर के विकास को लेकर अपनी बात रखी एवं नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की बात पुलिस प्रशाशन के समक्ष रखी  


Nkb National News से हुई बातचीत में प्रशिक्षु IPS हर्षित मेहर ,एसडीओपी प्रभात पटेल ने नगर वासियों को दी होली की बधा

और इसके साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष ने भी दी होली की बधाईयां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!