विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16/03/25 को प्रार्थी ठग्गू राम निषाद पिता आत्माराम उम्र 42 वर्ष निवासी केवाली द्वारा अपने भाई मेघनाथ निषाद पिता आत्माराम उम्र 56 वर्ष निवासी केवली को महुआ पेड़ के गिरे महुआ को बीनने पर आरोपी धनंजय महंत उर्फ लालू निवासी खडगांव द्वारा जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने से बेहोश हो जाने का रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 152/25 धारा 296 ,351 (2 ),115 (२)bns का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था घायल मेघनाथ निषाद का इलाज अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ में कराया जा रहा था जहां इलाज दौरान 27/03/25 को मृत्यु हो गया परिजन द्वारा लाश को घर लाने पर शव पंचनामा कार्यवाही कर सिविल अस्पताल खरसिया में पीएम कराया गया तथा आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1)bns विस्तारित कर आरोपी धनंजय महंत उर्फ लालू पिता दिगंबर दास उम्र 18 वर्ष निवासी खडगांव को दिनांक 28/03/25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया। जोबी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है
संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक पुलिस चौकी जोबी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर द्वारा हमराह प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार,आरक्षक सुरेंद्र बंसी, घनश्याम सिदार के साथ मिलकर किया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply