लक्ष्मी लॉज संचालक सोनू अग्रवाल के घर अवैध रूप से रखे 32 सिलेंडर जप्त।

खरसिया लक्ष्मी लॉज संचालक सोनू अग्रवाल के संबंध में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध रूप से ब्लैक में कई सिलेंडर खरीद कर वो बेचा करता है , प्राप्त सूचना के आधार पर आज प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर ने संज्ञान लिया एवं टीम के साथ रेड कार्यवाही के दौरान सोनू अग्रवाल के घर से मौके पर 32 सिलेंडर जप्त किए गए ।पुलिस द्वारा दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी दस्तावेज न पेश कर पाने पर विधि सम्मत धाराओं के तहत सिलेंडरों की जब्ती की गई । हालांकि सोनू अग्रवाल से पूछने पर बताया कि वो यह सिलेंडर भंडारे आदि के लिए रखता है पर फिलहाल ये मामला पुलिस जांच का विषय है विवेचना जारी है














Leave a Reply