कोण्डागांव पुलिस को मिली सफलता।
मोटर सायकल चोरी करने वाले एवं खरीदने वाले को किया गिरफ्तार
आरोपीगणों के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल जप्त
गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल।
विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी असीम शाह ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.04.2025 को वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 27 N 4954 को अपने दुकान के सामने रखा था, जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है कि रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध 148/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (IPS) से द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ था की आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय, जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कौशलेंद्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मुखबीर से सूचना प्राप्त होने हुआ कि मनोज विश्वकर्मा द्वारा मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार्य किया, और चोरी के मोटर सायकल को उमरकोट निवासी राजू परमानिक के पास बेचना बताया, तब राजू परमानिक को उमरकोट जाकर पूछताछ किया, जिसने चोरी का मोटर सायकल खरीदना स्वीकार्य किया तब आरोपीगणों के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी मनोज विश्वकर्मा पिता श्यामलाल उम्र 30 वर्ष निवासी नहरपारा थाना और जिला कोण्डागांव एवं राजू परमानिक पिता गोपाल उम्र 42 वर्ष निवासी उमरकोट जिला नवरंग पुर उड़ीसा को विधिवत दिनांक 27.04.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, स.उ.नि. चिंताराम ध्रुव, प्रआर 90 नरेन्द्र देहरी, एवं थाना कोंडागांव का विशेष योगदान रहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply