
प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर की अवैध कबाड़ पर शानदार कार्यवाही।
खरसिया , आज दिनांक 28 अप्रैल को सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास अवैध कबाड़ पर एक बड़ी कार्यवाही हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आइपीएस हर्षित मेहर को सूचना मिली थी कि पहाड़ मंदिर के समीप धनीराम गवेल की कबाड़ी की दुकान पर अवैध रूप से कबाड़ का व्यापार किया जाता है , इसकी सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आईपीएस हर्षित मेहर ने रेड कार्यवाही की जिसमें धनीराम गवेल निवासी छतोना माल खरोदा जिला सक्ती के पास से दुकान में करीबन 2000 किलो का अवैध कबाड़ पिकअप गाड़ी में लोड होते हुए पाया गया जिसे मौके पर ही पुलिस द्वारा जप्त कर किया गया । बता दे कि दुकान मालिक धनी राम गवेल मौके पर उपस्थित नहीं था जिसकी पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही है और आगे की विवेचना कार्यवाही जारी है । मौके पर दो आरोपी पकड़े गए है जिसमें एक नाबालिग है और एक आरोपी जिसका नाम राकेश गवेल है उससे पूछताछ जारी है

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply