
खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री करते युवक को रंगे हाथों दबोचा, शराब जब्त
रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षित मेहर के नेतृत्व में खरसिया पुलिस अवैध कबाड़, जुआ-सट्टा एवं शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज 27 अप्रैल 2025 को प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर, थाना प्रभारी खरसिया अपने स्टाफ के साथ ग्राम भ्रमण पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चपले में युवराज कुमार डनसेना अपने होटल दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड की कार्रवाई की, जहां आरोपी युवराज कुमार डनसेना को मौके पर पकड़ा गया। गवाहों के समक्ष होटल की तलाशी ली गई, जिसमें एक प्लास्टिक बोरी में रखे 23 नग 650 एमएल के सिम्बा कंपनी के बीयर, 10 पाव आइकॉन अंग्रेजी शराब व्हिस्की तथा 10 पाव वेगवाईपर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जप्त की गई शराब की कीमत लगभग 7,700 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना खरसिया में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के साथ प्रधान आरक्षक संजय मिंज, अशोक देवांगन, आरक्षक सोहन यादव, योगेश साहू एवं महिला आरक्षक सलिमा टोप्पो भी मौजूद रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply