सावधान , प्रतिष्ठित स्कूल श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल के नाम से एक संस्था डाटा लीक कर बच्चो के अभिभावकों के साथ कर रही पैसे की उगाही      

सावधान , प्रतिष्ठित स्कूल श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल के नाम से एक संस्था डाटा लीक कर बच्चो के अभिभावकों के साथ कर रही पैसे की उगाही      

खरसिया के प्रतिष्ठित एवं नामी,,, स्कूल श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल  अच्छी शिक्षा और सेफ्टी के मामले में सबसे आगे है , विगत कई महीनों से इस स्कूल के नाम से अभिभावकों को कॉल  कर के मेडल से सम्मानित करने राठौर चौक टंकी के पास की संस्था में आने को फोन किया जाता है , जिसमें पुरुष महिला दोनों के द्वारा इस नंबर से   9303744124 काल किया जाता है , बच्चो के ब्रेन कंपटीशन में सलेक्ट होने की बात कर बधाई दे कर उन्हें बुलाया जाता है और बातों में बहलाकर संस्था में ज्वाइन होने और किसी तरह से पैसे की उगाही की जाती है।  जब श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया हमारे स्कूल का ऐसी किसी भी संस्था से कोई संबंध नहीं है और न ही हमने कोई ऐसा कंपटीशन ऑर्गेनाइज किया है , प्रिंसिपल ने बताया हमने उक्त व्यक्ति उक्त संस्था से कहा भी है कि हमारे स्कूल के नाम से आप लोग ये गलत काम न करें पर वो नहीं माना और लगातार अभिभावकों से हमारे स्कूल के नाम से ऐसे किसी कंपटीशन में मेडल देने के नाम से पैसे की उगाही कर रहा है।       

अतः प्रिंसिपल ने अभिभावकों से विनम्र अपील की है कि स्कूल के नाम से किसी भी तरह के संस्था या उसके झांसे में न आए । कुछ टीचर्स ने जो स्कूल से गलत एक्टिविटी के कारण निकाल दिए गए है उन्होंने स्कूल के कुछ डेटा लीक किए है और इसी डेटा के जरिए कई अभिभावकों से पैसे की उगाही भी कर चुके है अतः इनसे सावधान रहिए और सिर्फ स्कूल पर ही भरोसा रखे न किसी और ऐसी संस्था पर ।                           

बता दे कि प्रतिष्ठित स्कूल श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल अच्छी शिक्षा के मामले में नंबर 1 स्कूल है इसलिए स्कूल के नाम से किसी भी ऐसी धोखाधड़ी से बचे।    पूजा जायसवाल

स्कूल की तरफ से जारी

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!