पुलिस सुरक्षा के बीच भव्यता से निकली भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा

पुलिस सुरक्षा के बीच भव्यता से निकली भगवान परशुराम जी की  शोभायात्रा        

आज धर्म की मगरी कहे जाने वाले खरसिया नगर में धूमधाम से गाजे बाजे के साथ , कर्मा नृत्य  करते कलाकारों के साथ भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । आज परशु राम जयंती के इस पावन जयंती पर समस्त ब्राह्मण समाज सहित पूरे नगरवासी इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए और नाचते गाते पूरे शहर का भ्रमण किया , इस शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन की काफी अच्छी सुरक्षा व्यवस्था रही जिसमें सुरक्षा के साथ शोभायात्रा के मार्ग को व्यवस्थित सुगम करने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से पुलिस द्वारा व्यवस्थित किया गया । बता दे कि इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में नगरवासी सम्मिलित हुए और आतिशबाजियों के बीच सभी ने शहर भ्रमण करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए परशुराम चौक में अपनी शोभायात्रा का समापन किया , समापन से पहले भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा अर्चना की गई एवं भक्तों की प्रसाद का वितरण किया गया । आपको बता दे कि इस शोभायात्रा में जहां पुरुषों बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं महिलाओं ने भी झूमते गाते g शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई अंत में नगर के गणमान्य नागरिक जन प्रतिनिधियौ ने भी इस शोभायात्रा की प्रशंसा की । पूजा जायसवाल रिपोर्ट

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!