दिनांक 03.05.2025 को खरसिया थाना से प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर अपनी पेट्रोलिंग टीम ग्राम भ्रमण पर थे उस दौरान ग्राम भ्रमण पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छोटे देवगांव में ट्रक, ट्रेलर आदि वाहनों से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ डीजल खरीद कर मकान में अवैध रूप से भण्डारन कर बिकी की जा रही है तत्काल मौके पर ग्राम छोटे देवगांव में दबिश दिया गया , पूछताछ करने के बाद मकान व कब्जे से 04 नग प्लास्टिक डिब्बा 26-26 लीटर क्षमता वाली में 80 लीटर एवं 07 नग खाली प्लास्टिक डिब्बा डीजल गंध युक्त बरामद हुआ जिसके संबंध में कोई कागजात लायसेंस पेश नहीं कर पानी पर आरोपिया के कब्जे से बरामद 04 नग डिब्बा में भरी करीबन 80 लीटर ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ किमती 6800 रू एवं 07 नग खाली प्लास्टिक डिब्बा डीजल गंध युक्त को जप्त किया गया हैआरोपिया द्वारा अवैध रूप से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ डीजल का भण्डार कर खरीदी बिकी करना एवं मानव जीवन को संकटपूर्ण बनाना धारा 287 बी.एन.एस. 3. 7 ई०सी० एक्ट का कारित होना पाये जाने से आरोपिया को दिनांक 03.05.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं आगे की कार्यवाही जारी है
दूसरे प्रकरण में
दिनांक 03.05.25 को ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों द्वारा संगठित होकर ट्रक ट्रेलर वाहनों से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ डीजल खरीदकर अवैध रूप से भण्डारण कर बिक्री करने मानव जीवन को संकटपूर्ण बनाना पाये जाने पर धारा 3.7 ई.सी. एक्ट, 287, 112 बी.एन.एस. अंतर्गत विधि सम्मत कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त की गई संपत्ति 10 नग 26-26 लीटर वाली डिब्बा मे भरी हुई ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ डीजल 260 ली0 किमती 22100/रूपये (2) 02 नग खाली डिब्बा,आरोपियों द्वारा घर में ट्रक, ट्रेलर आदि वाहनों से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ डीजल खरीदकर अपने मकान मे अवैध रूप से भण्डारण कर बिक्री की सूचना पर आयोपी के कब्जे से 10 नग 26 – 26लीटर वाली प्लास्टिक डिब्बे में भरी हुई ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ डीजल एवं 02 नग खाली डिब्बा बरामद हुआ। कोई दस्तावेज /लायसेंस पेश नहीं कर पाने पर आरोपी के कब्जे से 10 नग 26 26 लीटर वाली प्लास्टिक डिब्बे में भरी हई ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ डीजल 260 लीटर किमती 22100/ रूपये का को जप्त किया गया । आरोपी ने अपनी मां साथ मिलकर अवैध ज्वलनशील पदार्थ डीजल की खरीदी बिक्री करना भण्डारण करना स्वीकार किया । आरोपीगण द्वारा अवैध तरीके से ज्वलनशील पेट्रालियम पदार्थ डीजल खरीदकर बिक्री करना एवं भण्डारण के लिये संगठित रूप से कार्य कर मानव जीवन को संकटापन्न करना पाये जाने पर मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।












Leave a Reply