
3री नेशनल लैक्रोस चौंपियनशिप आगरा, उत्तरप्रदेश में छत्तीसगढ़ लैक्रोस टीम ने जीते 3 मेडल
खरसिया। आगामी वर्ष 2028 ओलंपिक में शामिल खेल लैक्रोस की तीसरी नेशनल चौंपियनशिप का आयोजन 29 अप्रैल 2025 से 01 मई 2025 तक आगरा, उत्तरप्रदेश में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ लैक्रोस की 5 टीमों ने भाग लिया। इनमें रायगढ़ जिले के 51 खिलाड़ी और 5 कोच मैनेजर शामिल थे। इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर लडको के टीम ने रजत पदक सब-जूनियर लडकियो के टीम ने कांस्य पदक, और सीनियर महिला टीम ने कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की सबसे अधिक संख्या पुसौर और खरसिया से थे। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ लैक्रोस टीम के कोच की भूमिका राजनारायण प्रधान, विजय कांते, एवं दीपक प्रधान रहे।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ लैक्रोस संघ (Lacrosse Association of Chhattisgarh) के सचिव देवव्रत चौधरी ने आज डीएसओ जीवन नायक की उपस्थिति में 2028 ओलंपिक गेम्स में शामिल लैक्रोस खेल और छत्तीसगढ़ लैक्रोस टीम की उपलब्धियों की जानकारी कलेक्टर रायगढ़ को दी। छत्तीसगढ़ लैक्रोस संघ के सचिव श्री चौधरी ने यह भी बताया गया कि इसी वर्ष 2025 में जापान के शहर ओकिनावा आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रोस प्रतियोगिता जो 20 से 23 फरवरी 2025 तक आयोजित हुइ उसमें छत्तीसगढ़ टीम के अंतर्गत रायगढ़ जिले के 4 खिलाड़ियों जिनमें आर्यन केशरवानी, शिवम गबेल, प्रिंस कांटे एवं अभिनव सत्पथी ने भाग लिया था, जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply