घेराबंदी कर खरसिया पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले को दबोचा , अवैध शराब पर खरसिया पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

थाना खरसिया ,अप० क.:- 298/25,धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट

नाम आरोपी :- संजय कुमार डनसेना पिता चुम्मन लाल डनसेना उम्र 24 वर्ष सा० छोटे डुमरपाली थाना खरसिया जिला रायगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 01.06.2025 को आरक्षक अमित नट एवं आरक्षक मनोज भारती पुलिस पेट्रोलिंग पर भ्रमण व माईनर एक्ट कार्यवाही निकले थे ,जिसमे उन्हें ग्राम बानीपाथर में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रजघटा की ओर से एक व्यक्ति थैला में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु पैदल लेकर जा रहा है कि सूचना पर रजघटा पुल के पास में घेराबंदी की गई एवं तभी ग्राम रजघटा कि ओर से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक थैला के अंदर पांच पांच लीटर क्षमता वाली पीला रंग का जरीकेन में भरी करीबन 10 लीटर कच्ची महुआ शराब लेकर पैदल आते दिखा जिसे रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम संजय कुमार डनसेना पिता चुम्मन लाल डनसेना उम्र 24 वर्ष सा० छोटे डुमरपाली थाना खरसिया जिला रायगढ़ का रहने वाला बताया एवं थैला में रखें कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ले जाना बताया पुलिस के द्वारा चेक करने पर उक्त थैला के अंदर पांच पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला उक्त शराब को कब्जे में रखने व बिक्री हेतु ले जाने के संबंध में संजय कुमार डनसेना को कागजात पेश करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस. का नोटिस जारी किया गया जो किसी प्रकार से कागजात लायसेंस नही होना बताया जो मौके पर कच्ची महुआ शराब को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट का कारीत करना पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 01. 06.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे आरक्षक अमित नट आरक्षक मनोज भारती की अहम भूमिका रही

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!