फरसगांव पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत् गुम बालिका को किया दस्तयाब



दिनांक-09.06.2025 थाना फरसगांव

> फरसगांव पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत् गुम लड़की को किया दस्तयाब

> गुम लड़की 05 माह पूर्व घर से बिना बताये हुई थी लापता

> फरसगांव पुलिस की सहयोगात्मक कार्य से गुम लड़की को पाकर परिजन दिये धन्यवाद

प्रार्थी प्रसाद सलाम पिता स्व. पहरूराम सलाम उम्र 45 वर्ष निवासी नाचनडिही बड़ेठेमली ने दिनांक 09.01.2025 को थाना उपस्थित आकर गुम इंसान की सूचना दर्ज कराया कि प्रार्थी की लड़की कुमारी नरसो सलाम पिता श्री प्रसाद सलाम उम्र 18 वर्ष निवासी नाचनडिही बड़ेठेमली ने दिनांक 01.01.2025 को घर से बिना बताये निकली थी। जो शाम रात तक वापस घर नही आने से आस पास एवं परिजनों के यहाँ पता तलाश किया गया। कहीं नहीं मिलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में गुम इंसान कमांक 01/2025 दिनांक 09.01.2025 को कायम कर पता तलाश में लिया गया।

गुम इंसान लड़की होने से मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए ऑपरेशन तलाश के तहत् गुम लड़की की पतासाजी हेतु श्रीमान् प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री शंकर लाल बघेल (भा.पु.से) के सख्त आदेश पर एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में लगातार हर संभव पता तलाश की जा रही थी। पता तलाश के दौरान गुम लड़की का सूचना ग्राम करप सरईटोलापारा थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर क्षेत्र में मिलने पर ग्राम करप सरईटोलापारा जाकर गुम इंसान कुमारी नरसो सलाम को पुछताछ करने पर बतायी कि अपने मनपंसद के लड़का सुरेश कुमार नेताम निवासी करप सरईटोलापारा थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर के घर में जाकर उसके साथ सामाजिक रीति रिवाज से शादी करना और साथ में रहना बतायी। दस्तयाब बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपूर्द किया गया। फरसगांव पुलिस के सहयोगात्मक एवं सराहनीय कार्य से परिजन गुम इंसान को अपने बीच पाकर खुसी से थाना फरसगांव पुलिस को दिये धन्यवाद।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे, सउनि. यशवंत सेन प्र.आर. लोकेश मरकाम, महिला आरक्षक भानुप्रिया मरकाम, म.आर हेमेश्वरी शार्दुल की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!