देश में 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें, 5608 एक्टिव केस, ICMR-NIV डायरेक्टर बोले- सिंगापुर का निम्बस वैरिएंट भारत में फैल रहा:-
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना से चार मौतें हुईं, जिनमें दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और पंजाब में एक-एक मरीज शामिल हैं। देश में वर्तमान में 5608 एक्टिव कोविड-19 मामले हैं, जिनमें केरल में सबसे अधिक 1184 मामले हैं। गुरुवार को 64 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 368 मरीज ठीक हुए। ICMR-NIV के डायरेक्टर डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि, सिंगापुर में फैल रहा निम्बस (NB.1.8.1) वैरिएंट भारत में भी देखा जा रहा है, जिसके मामले पिछले 5-6 हफ्तों में बढ़े हैं। इस वैरिएंट के लक्षण ओमिक्रॉन जैसे हैं, और टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। जनवरी 2025 से अब तक 120 मौतें हुईं। विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को मास्क पहनने, भीड़ से बचने और बूस्टर डोज लेने की सलाह दी है।
देश में 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें, 5608 एक्टिव केस, ICMR-NIV डायरेक्टर बोले- सिंगापुर का निम्बस वैरिएंट भारत में फैल रहा:-













Leave a Reply