ब्लैक बॉक्स विदेश भेजे जाने पर अभी कोई फैसला नहीं, केंद्र बोला- जांच जारी है, अमेरिका भेजे जाने की खबरें चली थीं:-

ब्लैक बॉक्स विदेश भेजे जाने पर अभी कोई फैसला नहीं, केंद्र बोला- जांच जारी है, अमेरिका भेजे जाने की खबरें चली थीं:-

अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ब्लैक बॉक्स को अमेरिका भेजे जाने की खबरों का नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा कि, ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण भारत की अत्याधुनिक “ब्लैक बॉक्स लैब” में ही हो रहा है और इसे विदेश भेजने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) तकनीकी, सुरक्षा और गोपनीयता पहलुओं का मूल्यांकन करेगा। मंत्रालय ने मीडिया और जनता से संवेदनशील जांच प्रक्रिया पर अटकलें न लगाने की अपील की। ब्लैक बॉक्स, जिसमें कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) शामिल हैं, हादसे के कारणों जैसे पायलट त्रुटि, तकनीकी खराबी या मौसम की स्थिति को समझने में महत्वपूर्ण है। जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट 30 दिनों में और अंतिम रिपोर्ट एक वर्ष में आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!