राहुल गांधी बोले- अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है, भाजपा-RSS नहीं चाहती गरीब बच्चे इसे सीखें, अमित शाह ने कहा था- अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी:-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, अंग्रेजी “शर्म नहीं, शक्ति है।” शाह ने एक पुस्तक विमोचन में कहा था कि जल्द ही भारत में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्मिंदगी महसूस होगी। राहुल ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। यह जंजीरें तोड़ने का औजार है। BJP-RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चे अंग्रेजी सीखें, क्योंकि वे सवाल पूछने, आगे बढ़ने और बराबरी से रोकना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि,अंग्रेजी आज मातृभाषा जितनी जरूरी है, क्योंकि यह रोजगार और आत्मविश्वास देती है। राहुल ने BJP-RSS पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया, कहा कि, उनके नेता अपने बच्चों को विदेश भेजकर अंग्रेजी पढ़वाते हैं। उन्होंने भारतीय भाषाओं को संजोने के साथ हर बच्चे को अंग्रेजी सिखाने की वकालत की। राहुल का यह पोस्ट अमित शाह की उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें शाह ने कहा था कि इस देश में जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं, उन्हें जल्द ही शर्म आएगी |
राहुल गांधी बोले- अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है, भाजपा-RSS नहीं चाहती गरीब बच्चे इसे सीखें, अमित शाह ने कहा था- अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी:-













Leave a Reply