मैकल परिक्रमा का समापन , VHP और बजरंगदल ने किया साधु संतों एवं श्रद्धालुओं का सम्मान ,
GPM : – मैकल परिक्रमा का छः दिवसीय यात्रा के समापन में विश्व हिंदू परिषद , बजरंगदल एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की टोली ने यात्रा में भाग लिया एवं जगह जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल साधु संतों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया
इस मैकल परिक्रमा यात्रा में 9 राज्यों के श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए .
यह यात्रा 15 नवंबर से 21 नवंबर तक चली जिसमें श्रद्धालुओं में मां नर्मदा के प्रति भक्ति एवम् उत्साह में डूबे नजर आए
उक्त यात्रा में सम्मान में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने कहा कि इस पवित्र यात्रा में शामिल श्रद्धालुओ ने मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है हमारा यह क्षेत्र अमरकंटक नर्मदा मैकल पर्वत शृंखला और जंगलो से आच्छादित है हम खुद को खुशकिस्मत मानते है जो इस पवित्र मिट्टी में जन्मे है . इसके बाद नर्मदा परिक्रमा में शामिल सभी श्रद्धालु भक्तजनों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया .
यात्रा के स्वागत में मुख्य रूप से जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया(वि.हि.प.) , स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महराज , जिला उपाध्यक्ष सरोज पवार , जिला सह मंत्री प्रकाश साहू , बजरंगदल जिला संयोजक सागर पटेल , मातृशक्ति जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी , दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका वैशाली पाण्डेय , विनय पांडे , भूपेंद्र चौधरी , देवांश तिवारी , शिवम् साहू , नवीन विश्वकर्मा , शैलेश जयसवाल , अनुराग पांडे , दीपक विश्वकर्मा , प्रकाश पटेल , कशिश साहू , संतोषी साहू , गोल्डी पटेल , संतोषी गोस्वामी , एवम् बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के सदस्य शामिल हुए .
प्रशांत गौतम जिला संवाददाता

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply