कोरी समाज के विद्यार्थियों को बरदान बने कुलाधिपति श्री बृजेन्द्र सिंह गौतम।
बगैर शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का महनीय निर्णय सराहनीय।।
अत्यंत खुशी की बात है कि अरविंद अनुरागी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कोरी कोली समाज शाखा छतरपुर ने दिनांक 24.06.2025 दिन मंगलवार को समय शाम 4 बजे श्री कृष्णा विश्वविद्यालय जाकर वहां के माननीय कुलाधिपति श्री बृजेन्द्र सिंह गौतम जी से शिष्ट सौजन्य मुलाकात करते हुए निबेदनात्मक कहा कि दरिद्रता और गरीबी के दल दल में दबा हमारा समाज सबसे ज्यादा अशिक्षित और असमझ है। हमारे समाज की आर्थिक स्थिति बेहद नाज़ुक होने की वजह से स्वजातीय ग्रेजुएट छात्र छात्राएं आगे डिग्री डिप्लोमा न कर पाने से बेरोजगार ही रह जाते हैं। इसलिए श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री बृजेन्द्र सिंह गौतम जी से अरविंद अनुरागी ने स्वजातीय विद्यार्थियों को बीजे,बी एड,डी एड,बी एल एल बी,एल एल बी, और एल एल एम ,नर्सिंग, एम बी बी एस,इत्यादि डिग्री डिप्लोमा कोर्स निःशुल्क कराने का सादर अनुरोध किया।
तो वहीं मर्यादा की मोतियों से मढ़े जिले के कोहिनूर,कृतित्व और व्यक्तित्व के धनी माननीय कुलाधिपति श्री बृजेन्द्र सिंह गौतम जी ने कहा अरविंद अनुरागी जी हमारी यूनिवर्सिटी में आपके समाज के विद्यार्थियों को बगैर शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा आपकी समाज का उत्थान के लिए
हम सदैव साथ रहेंगे।
आत्मिय आभार व्यक्त करते हुए अरविंद अनुरागी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कोरी कोली समाज शाखा छतरपुर ने माननीय कुलाधिपति श्री बृजेन्द्र सिंह गौतम जी को हृदय तल की असीम गहराइयों से लख लख बधाइयां देते हुए कहा आपका किरदार इतना ऊंचा रहे कि हर गम अलविदा हो जाए।
बनें रहें खुद्दार यूंही,कि खुदा भी खुद पे फिदा हो जाए।।
के बाद मानवता की मिशाल माननीय श्री बृजेन्द्र सिंह गौतम जी ने अरविंद अनुरागी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कोरी कोली समाज शाखा छतरपुर को सामाजिक नेतृत्व के दायित्व को इमानदारी पूर्वक निभाने एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत बने रहने के लिए सप्रेम डायरी भेंट कर यशस्वी मंगल कामनाएं की।
अंत में मानवता के पर्याय माननीय श्री बृजेन्द्र सिंह गौतम जी की उदारता से खूब अभिभूत होकर अरविंद अनुरागी ने श्री गौतम जी का पुनः आत्मिय आभार व्यक्त करते हुए दिल खोलकर सराहना की है।
श्री गौतम जी द्वारा स्वाजातीय विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन कराने के महनीय निर्णय से जिले भर के स्वजातीय बंधुओं तथा छात्र छात्राओं के बीच खुशनुमा माहौल बना है।













Leave a Reply