बाड़ी में बकरी चरा रही महिला एवं उसके बच्चे पर भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल
मरवाही (छत्तीसगढ़) — वनांचल क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। राजा रानी ग्राम पंचायत के चना डोंगरी क्षेत्र में आज दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला और उसके बच्चे पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका 14 वर्षीय बेटा किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरसिया भैना (40 वर्ष) अपने बेटे के साथ घर के पास की बाड़ी में बकरी चरा रही थी, तभी जंगल की ओर से दो जंगली भालू अचानक आ धमके और महिला पर झपट पड़े। बच्चे ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन महिला को भालुओं ने बुरी तरह घायल कर दिया।
महिला को सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल महिला को मरवाही अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डायल 108 की सहायता से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
वन विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply