सौहार्द और उल्लास के साथ मना डॉक्टर एस. प्रजापति का जन्मदिन

छतरपुर।
छतरपुर जिला मुख्यालय स्थित ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में डॉक्टर श्री एस. प्रजापति का जन्मदिन उनके निज निवास सी-33 में बड़े हर्ष और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज शाखा छतरपुर के जिला अध्यक्ष श्री अरविंद अनुरागी विशेष रूप से पहुंचे और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में श्री अनुरागी ने कहा कि गौरिहार ब्लॉक में डॉक्टर प्रजापति की सेवाएं अत्यंत प्रभावी रही हैं। उनके तबादले के बाद से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने हाल ही की घटना का हवाला देते हुए बताया कि ग्राम बरहा निवासी युवक राजबहादुर अहिरवार की सर्पदंश से मृत्यु हो गई, जिसे बचाया नहीं जा सका।

इस अवसर पर डॉक्टर एस. प्रजापति की धर्मपत्नी श्रीमती निशा प्रजापति, पुत्री कुमारी करिश्मा प्रजापति, पुत्र हृदयांश अभय प्रजापति और अन्य पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे।

जन्मदिवस पर डॉक्टर एस. प्रजापति ने दिया समाज को संदेश


अपने जन्मदिवस के अवसर पर डॉक्टर श्री एस. प्रजापति ने जिलेवासियों को नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया। जन्मदिन के इस विशेष दिन को उन्होंने परिवारजनों और समाजसेवियों के साथ मिलकर मनाया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज शाखा छतरपुर श्री अरविंद अनुरागी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौरिहार क्षेत्र के लोगों को आज भी डॉक्टर प्रजापति की कमी खलती है। उन्होंने यह भी बताया कि फेसबुक व व्हाट्सएप पर क्षेत्रवासियों द्वारा डॉक्टर साहब को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी गईं, जिससे पता चलता है कि लोग आज भी उन्हें कितना मानते हैं।

कार्यक्रम में करिश्मा प्रजापति, हृदयांश प्रजापति और अन्य पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे। डॉक्टर प्रजापति ने अंत में सभी शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि वे समाज सेवा को हमेशा प्राथमिकता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!