आप सभी का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है “जन्मदिवस पर मिले प्रेम और आशीर्वाद हेतु आभार”


🌹🌷🌹
आप सभी सम्माननीय नागरिकों के प्रति सादर आभार

आप सभी आदरणीय एवं सम्माननीय प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, प्राध्यापकों, डॉक्टरों, कृषकों, युवा छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों ने मेरे जन्म दिवस के शुभ अवसर पर जो बधाइयाँ, शुभकामनाएँ एवं स्नेह प्रेषित किया, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।

आपका यह स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। मेरी यही विनम्र कामना है कि आप सभी का विश्वास एवं सहयोग यूँ ही बना रहे, और हम सभी एक-दूसरे के सुखद अवसरों में इसी तरह सहभागिता एवं समर्थन करते रहें।

इस विशेष दिन पर, मैंने अपने परिवारजनों के साथ एक पौधा रोपण कर इस दिन को सार्थकता प्रदान करने का प्रयास किया। इस अवसर पर मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूँ कि आप भी अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएँ, ताकि हम एक स्वस्थ, स्वच्छ और हरित भारत की ओर मिलकर कदम बढ़ा सकें। साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करें ताकि यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सके।




आप सभी का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है।

🌿🌸🌿

डॉ. कमलेश अहिरवार
वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, छतरपुर (मध्य प्रदेश)
🌷🌿 पर्यावरण प्रेमी – समाज हितैषी 🌿🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!