एसपी अगम जैन को पितृत्व की खुशी पर शुभकामनाएं, अरविंद अनुरागी ने किया सम्मान


📰 एसपी अगम जैन को पितृत्व की खुशी पर शुभकामनाएं, अरविंद अनुरागी ने किया सम्मान

छतरपुर | अरविंद अनुरागी
जिले के ईमानदार, कर्मठ एवं जनता के हित में सदैव तत्पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन को हाल ही में पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बीते माह पुत्र रत्न की प्राप्ति पर अगम जैन और उनके परिवार को जब अपार खुशी मिली,परन्तु जब जच्चा-बच्चा दोनों की तबीयत चिंताजनक हो गई थी सभी परेशान थे ।लेकिन ईश्वर की अनुकंपा और डॉक्टरों के अथक प्रयासों से मां और पुत्र अब पूर्णतः स्वस्थ एवं प्रसन्नचित हैं।

इस शुभ अवसर पर अखिल भारतीय कोरी कोली समाज शाखा छतरपुर के जिला अध्यक्ष अरविंद अनुरागी ने एसपी कार्यालय जाकर श्री जैन को मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके पुत्र के स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

अरविंद अनुरागी ने इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता जी के न्यायप्रिय एवं निष्पक्ष कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छतरपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में निष्पक्षता और जनहित सर्वोपरि है, जो आम जनमानस के लिए विश्वास का प्रतीक बनती जा रही है।

इसी भेंट में श्री अनुरागी ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि कोरी समाज के लोग वर्षों से गरीबी और अशिक्षा के बीच जीवन यापन कर रहे हैं, जो मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। बावजूद इसके, कुछ तथाकथित दबंग व्यक्तियों द्वारा समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जब पीड़ित थाने में शिकायत करने जाते हैं, तब उनके खिलाफ ही उल्टा मामला दर्ज कर जेल भेज दिया जाता है।

इस पर श्री अगम जैन ने आश्वासन दिया कि —

> “अब से किसी भी घटना में कोरी समाज पर कोई मामला दर्ज करने से पूर्व, उचित जांच की जाएगी और आपको सूचना दी जाएगी। सत्य के आधार पर ही विधिक कार्रवाई होगी।”



श्री जैन की इस संवेदनशीलता और जवाबदेही ने कोरी समाज के प्रतिनिधियों में विश्वास की भावना और अधिक मजबूत की है।


🪔 कोटि-कोटि शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई एसपी अगम जैन जी को उनके पुत्र के आगमन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!