डबल इंजन सरकार के संकल्प को मिली नई गति — रायगढ़ में 10 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला ‘रेडी टू ईट’ निर्माण कार्य का जिम्मा

डबल इंजन सरकार के संकल्प को मिली नई गति — रायगढ़ में 10 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला ‘रेडी टू ईट’ निर्माण कार्य का जिम्मा

रायगढ़, 10 जुलाई।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के यशस्वी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश में जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण के लक्ष्यों को साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में रायगढ़ में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान 10 महिला स्व-सहायता समूहों को ‘रेडी टू ईट’ निर्माण एवं वितरण हेतु अनुबंध पत्र प्रदान किए गए।

इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर करना है। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा गया है, छत्तीसगढ़ सरकार उसी दृष्टिकोण से योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। ‘रेडी टू ईट’ योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के 6 जिलों को शामिल किया गया है।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ-साथ राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी  लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया  रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष  अरुण धर दीवान और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह पहल न सिर्फ़ महिला सशक्तिकरण को बल देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर पोषण आहार की आपूर्ति व्यवस्था को भी मज़बूत बनाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!