छतरपुर में विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने ली गंभीर धाराओं की जानकारी


📌 छतरपुर में विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने ली गंभीर धाराओं की जानकारी



छतरपुर, 11 जुलाई 2025।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर के तत्वावधान में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालिका छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय सिविल जज आकांक्षा गर्ग द्वारा किया गया।

शिविर की शुरुआत कक्षा 11वीं की छात्रा शिवानी अनुरागी ने अतिथियों के स्वागत भाषण से की। इसके पश्चात सिविल जज आकांक्षा गर्ग एवं सीजे सनशिखा जी द्वारा उपस्थित छात्राओं को कानूनी प्रावधानों एवं विभिन्न धाराओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराध जैसे छेड़छाड़, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में छात्राओं को एल.एल.बी. (LLB) एवं बी.ए. एल.एल.बी. (BA LLB) जैसे विधिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से स्वयं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि कैसे वे कानून की जानकारी लेकर न केवल स्वयं को, बल्कि समाज को भी न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक बना सकती हैं।

इस शिविर में भाग लेने वाली छात्राएं बेहद उत्साहित नज़र आईं और कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे “बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक” बताया।

कार्यक्रम के अंत में छात्रावास अधीक्षिका अर्चना अहिरवार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति आभार प्रकट किया।

उपस्थिति में रहे:

सीजे आकांक्षा गर्ग

सीजे सनशिखा जी

एडवोकेट उर्मिला अहिरवार

एडवोकेट मीरा खान

एडवोकेट निदा रहमान



अरविंद अनुरागी जिला संवाददाता NKB NATIONAL NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!