भाजपा सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी – विधायक उमेश पटेल

भाजपा सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी – विधायक उमेश पटेल

रायगढ़ के महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी में उमड़ा जनसैलाब📍

रायगढ़ — आज रायगढ़ के महाराणा प्रताप चौक (कोतरा रोड थाना के पास) पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक उमेश पटेल ने जोरदार उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी रही, जो भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए एकत्र हुए थे।विधायक उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतारू है। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है, महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, और आम आदमी की जेब पर भार पड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताते हुए कहा कि इस जनांदोलन में जनता की ताकत ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी।इस मौके पर जिला और ब्लॉक कांग्रेस के कई पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा, युवा कांग्रेस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!