✍️ Don’t copy only share 🙏
🟥 “नग्नता को मिली आज़ादी, संस्कारों को मिली सज़ा: सोशल मीडिया का ‘नंगा’ सच!”
लेखिका – पूजा जायसवाल, NKB National News>
“बेटियों को मत पढ़ाओ, उन्हें इंस्टाग्राम रील बनाओ!चरित्र नहीं, ‘क्लिकबेट’ बनाओ!
ये है नया भारत — जहाँ कपड़े उतारने से फॉलोअर्स बढ़ते हैं… और आत्म-सम्मान घटता है।
”ये वाक्य कटाक्ष नहीं, हमारे समाज की डिजिटल सच्चाई है।आज सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए अचानक एक सवाल मन में उठा —
“क्या भारत सरकार को लड़कियों के नग्न प्रदर्शन पर कोई ऐतराज़ नहीं?
“या फिर ये सब ‘फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन’ की आड़ में संस्कृति की हत्या हो रही है?-
–🔻 सोशल मीडिया:
कला का मंच या अश्लीलता का अखाड़ा?आज की लड़कियाँ कम उम्र में ही कैमरे के सामने ‘बोल्ड’ नहीं, बेशर्म होती जा रही हैं।पैसे के लालच में, लाइक्स के भूखेपन में, ‘कंटेंट क्रिएटर’ बनने की होड़ में कपड़े उतरते जा रहे हैं, और नैतिकता लहूलुहान हो रही है।कौन जिम्मेदार है?
🔹 माता-पिता?
🔹 समाज?
🔹 सरकार?
🔹 या खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म?
—🔻 सरकार की चुप्पी = स्वीकृति?
🔸 क्या भारत सरकार को ये नहीं दिखता कि Instagram और YouTube पर 12-15 साल की बच्चियाँ भी कम कपड़ों में डांस और ‘हॉट चैलेंजेस’ में हिस्सा ले रही हैं?
🔸 क्या Information & Broadcasting मंत्रालय का काम केवल फिल्मों को सेंसर करना है?
सोशल मीडिया पर हर रात जो ‘रात का तमाशा’ होता है, उसका कोई नियामक नहीं?
🔸 क्या महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ पेपरों में है? जहाँ ‘Nari Shakti’ के नाम पर नग्नता को ग्लैमर का रूप दे दिया गया है?
—🔻 जब नग्नता ट्रेंड बन जाए…
🔹 “Hot Girl Summer!”🔹 “Bikini Haul!”🔹 “My Nightwear Collection!
“इन टैग्स से भर चुके हैं सोशल मीडिया के Explore सेक्शन…और इस डिजिटल दलदल में गिर रही हैं हमारी बेटियाँ, संस्कृति और नैतिकता।आज कोई लड़की अगर सभ्य कपड़े पहनकर संस्कार की बात करे, तो उसे पुराना, गंवार, या ‘बैकवर्ड माइंडेड’ कह दिया जाता है। क्यों?—
🔻 कटाक्ष उन लड़कियों पर नहीं, सिस्टम पर हैजो लड़कियाँ सच में कला, नृत्य, गायन, और क्रिएटिविटी के दम पर कुछ करना चाहती हैं — उन्हें पीछे धकेल दिया जाता है, क्योंकि “बिना कपड़ों के रील” को ज़्यादा व्यूज़ मिलते हैं।
सवाल ये है:क्या भारत में अब प्रतिभा नहीं, शरीर बिकता है?क्या हमारे नेताओं, अफसरों और सिस्टम के पास इस पर सोचने का वक्त नहीं?—
🔻 ये चुप्पी अब महंगी पड़ेगी
👉 अगर आज हम चुप रहे
👉 अगर आज सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण न किया,
👉 अगर माँ-बाप ने अब भी बेटियों को “छोड़ दो, जमाना ऐसा है” कहकर चुप करा दिया…तो कल संस्कृति का अंतिम संस्कार सोशल मीडिया पर Live होगा — और हम सब मूकदर्शक होंगे।–
-✊ अब ज़रूरत है ‘नग्नता’ के खिलाफ डिजिटल आंदोलन की!> बोलो कि अब बहुत हो चुका!कहो कि भारत की बेटियाँ बिकाऊ नहीं हैं।और सरकार से सवाल पूछो —“क्या न्यूडिटी ही अब नई नारित्व है?”
–By पूजा जायसवाल ✍️✍️#government #cg #indian #modi #pmu #CM #CMYogiAdityanath #MLA #police #LawAndOrder #courtorder #Magistrate #everyoneシ゚viralシviralシfypシ゚viralシalシ #everyonefollowers #highlight #highlights2025 #public #facebookpostシ #viralphotochallenge













Leave a Reply