रेल उपभोक्ताओं की भागीदारी से सजे संवाद के मंच पर यात्रियों की सुविधाओं लेकर गहन मंथन

*रेल उपभोक्ताओं की भागीदारी से सजे संवाद के मंच पर यात्रियों की सुविधाओं लेकर गहन मंथन*

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डी.आर.यू.सी.सी.) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंडलीय रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने की। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक, विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।बैठक का मूल उद्देश्य रेल उपभोक्ताओं की प्रतिक्रियाओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सुनना और रेलवे प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के प्रति पारदर्शिता बनाए रखना था। मंडल रेल प्रबंधक श्री वर्मा ने मंडल की प्रमुख उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं में हो रहे सुधार और चल रहे निर्माण/आधुनिकीकरण कार्यों की जानकारी साझा की।बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए:चारबाग स्टेशन पर एम्बुलेंस सुविधा को और व्यवस्थित किए जाने की मांग (श्री सुधीर मिश्र)।मंडल कार्यालय में कर्मचारियों के लिए कैन्टीन की बेहतर व्यवस्था (श्री राजेन्द्र प्रसाद सबिता)।अमेठी स्टेशन पर शौचालयों की गुणवत्ता में सुधार (श्री अनुपम पांडे)।दिव्यांग यात्रियों के लिए स्टेशनों पर रैंप व एस्केलेटर की उपलब्धता (श्री संदीप अग्रवाल, श्री राजेश सिंह)।बैगेज स्कैनर की सुविधा और दिशा सूचक बोर्ड की स्पष्टता सुनिश्चित करने की मांग (श्री प्रभु जालान, श्री हरिबंश मिश्र)।ट्रेनों की स्थिति से जुड़े संदेश समय से भेजे जाने की अपील (श्री के.पी. सिंह)।लक्ष्मणपुर, आलमनगर, मानकनगर और जौनपुर जैसे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग (श्री शिवानंद मौर्य, श्री देवेंद्र शुक्ल, श्री श्याम बहादुर)।आलमनगर स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने का सुझाव (श्री अनुज कुमार मिश्रा)।सदस्यों ने मंडल प्रशासन की ओर से अब तक उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए रेलवे के साथ अपने सतत सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सामूहिक सोच और जनभागीदारी की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “रेलवे केवल एक सेवा नहीं, बल्कि जनसरोकार का माध्यम है – और ऐसे संवाद इसी सेतु को मजबूत करते हैं।”अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कुलदीप तिवारी ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन, उपभोक्ताओं के सहयोग और सुझावों से ही बेहतर सेवाओं की दिशा में निरंतर अग्रसर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!