–स्वतंत्रता दिवस 2025 पर अमर शहीदों को नमन, जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
छतरपुर, 15 अगस्त 2025 —स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मां भारती के वीर सपूत अमर शहीदों को कोटि-कोटि आत्मीय नमन, वंदन, अदब और अभिनंदन करते हुए सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिले भर के नौजवान भाई-बहनों, मित्रों, वयोवृद्ध बुजुर्गों, बुद्धिजीवियों और पत्रकार साथियों को हृदय तल की असीम गहराइयों से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई।इस अवसर पर श्री अरविंद अनुरागी (जिला अध्यक्ष) एवं श्री प्रेमचंद्र वर्मा “मिंकी भैयाजी” (जिला महामंत्री, अखिल भारतीय कोरी कोली समाज शाखा, छतरपुर), साथ ही श्री बाबूलाल अनुरागी मनुरिया (विधानसभा अध्यक्ष) एवं श्री छोटेलाल अनुरागी अभऊ (विधानसभा महामंत्री, अखिल भारतीय कोरी कोली समाज शाखा, क्षेत्र चंदला, जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश) ने जिलेवासियों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन बलिदानों को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण हमें यह आज़ादी प्राप्त हुई।।













Leave a Reply