जनपद पंचायत खरसिया में ध्वजारोहण — स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से गूंजा वातावरण

जनपद पंचायत खरसिया में ध्वजारोहण — स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से गूंजा वातावरण

खरसिया, 15 अगस्त 2025 —स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत खरसिया परिसर में आज ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। तिरंगे के आरोहण जनपद अध्यक्ष रामकुमारी राठिया ने किया ,तिरंगे के आरोहण के साथ ही पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत खरसिया के सीईओ पवन पटेल, अध्यक्ष रामकुमारी राठिया,जनपद उपाध्यक्ष हितेश गबेल एवं जनपद सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने मिलकर देश की आज़ादी के महान बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और बच्चों ने देशभक्ति गीत व कविताओं से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में देश की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर जोर देते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!