–ग्राम पंचायत औरदा के ग्रामीणों ने जताया आभार, 63 केवी नया ट्रांसफार्मर लगवाने पर रविंद्र प्रकाश गबेल का किया धन्यवाद
21 अगस्त 2025, रायगढ़। ग्राम पंचायत औरदा कुंवा भाटापारा के ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गबेल का आभार जताया।ग्राम पंचायत औरदा कुंवा भाटापारा में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण जन पानी की किल्लत और गर्मी से परेशान थे। ग्रामीणों ने यह समस्या रविन्द्र गबेल के समक्ष रखी। समस्या की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और मात्र 1 दिन के भीतर नया 63 केवी ट्रांसफार्मर लगवाने की व्यवस्था करवाई।इस पहल से ग्रामीणों को राहत मिली और पानी सहित अन्य समस्याओं से निजात पाकर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से रविन्द्र गबेल का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।
इस मौके पर मनोज गवेल, सुनील वारे, भागवत डनसेना, चुन्नी खूंटे, तरुण खूंटे, साहिल चौहान, कुमार खूंटे, त्रिलोचन गवेल, जयराम चौहान, सुनील खूंटे, रविंद खूंटे, रमेश खूंटे, अंजोर सिंह, कैलाश चौहान, गुरुदयाल भारद्वाज गुरुजी, घासिया सिंदर, रामेश्वर लालन डनसेना, राजू कुर्रे, विजय भारद्वाज, बुटकू खूंटे सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply