शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए समर्पित बड़ा अभियान
खरसिया विधानसभा में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की संयुक्त पहल, समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प
खरसिया, 21 अगस्त 2025। खरसिया विधानसभा में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और मज़बूत बनाने के लिए शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, छात्रावासों और स्वास्थ्य केंद्रों का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी राठिया, उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पवन पटेल, BEO एल. एन. पटेल, BMO डॉ. अभिषेक पटेल, मंडल संयोजक रूपेश यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस अभियान में शामिल रहे।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु
1. नए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, चोडा का निरीक्षण
2. ग्राम बर्रा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
3. ग्राम बर्रा में शिक्षा विभाग के पाँच संकुल प्राचार्यों की बैठक
4. ग्राम बर्रा का 20-सीटर बालक छात्रावास
5. ग्राम जोबी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निर्माणाधीन नया भवन
6. ग्राम जोबी का महाविद्यालय
7. ग्राम जोबी का 50-सीटर आदिवासी बालक छात्रावास
8. ग्राम खम्हार का 50-सीटर आदिवासी बालिका छात्रावास
9. ग्राम बरगढ़ का खाद वितरण केंद्र,जनहित में सार्थक पहल
निरीक्षण के दौरान टीम ने न केवल व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया, बल्कि स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया। जनप्रतिनिधियों ने साफ कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply