हर घर सुदर्शन क्रिया का संदेश – आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस प्रोग्राम संपन्न
खरसिया। स्थानीय भगत कॉम्प्लेक्स में 19 से 22 अगस्त तक हैप्पीनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर विभा अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसमें ध्यान, ज्ञान और आनंद के विशेष सत्र रखे गए।
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के संकल्प “हर घर का एक व्यक्ति सुदर्शन क्रिया से जुड़े, हर चेहरे पर मुस्कान हो और पूरा समाज तनाव रहित बने” को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश इस अवसर पर दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से खरसिया और आसपास के क्षेत्रों में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सुदर्शन क्रिया का लाभ उठाने की अपील की गई।
इस दौरान कार्यक्रम में ममता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, ऋतु बंसल, नीरू अग्रवाल, पिंकी जी, बबीता जी और पूजा जी सहित कई लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply