सामुदायिक भवन का हुआ शुभारंभ
रायगढ़, ]। ग्राम पंचायत गोरपार कसाईपाली में रविवार को नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल द्वारा किया गया।इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान महंत समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएँ व शिकायतें भी रखीं, जिन्हें श्री गबेल ने गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा, जिससे ग्रामीणों को एक बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही और सभी ने जिला पंचायत प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply