खरसिया में गौ माता को न्याय दिलाने हेतु शिवसेना ने किया महा हस्ताक्षर अभियान का आगाज

खरसिया, 25 अगस्त 2025: खरसिया शिवसेना इकाई के अध्यक्ष शनि पिंटू यादव ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गौ माता को न्याय दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग को लेकर महा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में सैकड़ों आम नागरिकों ने भी भाग लेकर अपने समर्थन का इजहार किया।
इस मौके पर पिंटू यादव ने बताया कि यह अभियान शिवसेना प्रदेश प्रमुख, माननीय धनंजय सिंह परिहार के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा। उनका कहना था कि अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि गौ हत्या को रोकना, गौ तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना और गांव-गांव में गौठानों में गौ सेवकों की नियुक्ति करना भी है।
उन्होंने आगे कहा कि गौ हत्या करने वालों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए, और तस्करी करने वाले लोगों के वाहनों को राजसात किया जाए।
शिवसेना अध्यक्ष ने यह भी उदाहरण दिया कि जैसे महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया है, उसी तरह पूरे छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया जाना चाहिए।
आज खरसिया विधानसभा में शुरू हुए इस हस्ताक्षर अभियान को जल्द ही विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक पहुंचाकर गौ माता को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग मांगा जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply