–राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन
खरसिया।विगत दिनों राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हितेश गवेल अपने क्षेत्र क्रमांक 16 के ग्राम छोटे मुड़पार पहुँचे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कबड्डी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स शूज़ और क्रिकेट खिलाड़ियों को बैट, बॉल, स्टंप सहित पूरा किट वितरित किया।इसी के साथ ग्राम की आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्नों को खेल-खिलौने प्रदान कर बच्चों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी।कार्यक्रम में हितेश गवेल डॉक्टर ने सभी खिलाड़ियों से खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा –”खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।















Leave a Reply