वृद्धा के लिए रुकी विधायक उमेश पटेल की गाड़ीखरसिया विधायक ने दिखाई संवेदनशीलता, 80 वर्षीय महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर पहुँचाया गंतव्य
खरसिया।जनता के बीच सहज व संवेदनशील छवि रखने वाले खरसिया विधायक उमेश पटेल ने रविवार को मानवीयता की मिसाल पेश की।जानकारी के मुताबिक, विधायक उमेश पटेल ग्राम हालाहुली से एक दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर खरसिया लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम डुमरभाठा और घघरा के बीच करीब 80 वर्षीय एक वृद्ध महिला ने सड़क पर खड़े होकर हाथ उठाकर उनकी गाड़ी रोकने का इशारा किया।विधायक ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रुकवाई और महिला से पूछा कि क्या काम है। वृद्धा, जो ठीक से देख और चल नहीं पा रही थी, ने बस इतना कहा – “बेटा, मोला खरसिया जाना हे, मोला छोड़ देबे का…?”विधायक उमेश पटेल ने तत्काल अपनी सुरक्षा में लगे पीएसओ को दूसरी गाड़ी में भेजा और महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर खरसिया तक पहुँचाया। गंतव्य पर पहुँचने के बाद महिला ने विधायक को आशीर्वाद देते हुए ढेरों दुआएँ दीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना विधायक उमेश पटेल के बड़े दिल और संवेदनशील स्वभाव को दर्शाती है। वे हमेशा अपने क्षेत्र के हर नागरिक – चाहे बूढ़ा हो, बच्चा हो या युवा – सभी के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply