ग्राम सोंडका की बस्ती अंधेरे से रोशनी तक – जननायक देव डनसेना और विधायक उमेश पटेल के प्रयासों से नई उम्मीद जगी


ग्राम सोंडका की बस्ती अंधेरे से रोशनी तक – जननायक देव डनसेना और विधायक उमेश पटेल के प्रयासों से नई उम्मीद जगी


खरसिया विधानसभा के ग्राम सोंडका की निचली बस्ती में पिछले 31 अगस्त 2025 को ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया था।
बिजली गुल होते ही ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत और रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई तो वहीं महिलाएं और बुजुर्ग भी परेशानियों से जूझते रहे।

लेकिन जैसे ही इस गंभीर समस्या की जानकारी ग्राम के जननेता देव डनसेना (B.D.C.) को मिली, उन्होंने तत्काल पहल करते हुए संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा। उनके अथक प्रयासों और संघर्ष का ही नतीजा रहा कि महज कुछ ही दिनों में ग्राम सोंडका की निचली बस्ती में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।

ग्रामीणों के चेहरों पर अब खुशी साफ झलक रही है। लोग खुले दिल से देव डनसेना और विधायक उमेश पटेल का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि “जिस तेजी से हमारी समस्या का समाधान हुआ, उससे यह साबित होता है कि हमारे जनप्रतिनिधि हमेशा जनता के बीच खड़े हैं।”

ग्रामवासियों ने देव डनसेना को “जननायक” और विधायक उमेश पटेल को “जनसेवक” की संज्ञा देते हुए कहा कि इसी तरह जनता की आवाज़ को आगे ले जाते रहें।


👉 अब पूरी बस्ती में रोशनी लौट आई है और पानी की समस्या भी दूर हो गई है।
👉 ग्रामीणों ने इसे जीत की तरह मनाते हुए कहा – “अंधेरे से रोशनी तक का सफर, जननायक के साथ हमेशा संभव है।”


NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!